BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
23-Feb-2024 03:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी बिहार की राजनीति को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है। अपने ही गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
जीतनराम मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने मुझे सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। लेकिन मैंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का साथ नहीं दिया। वही दूसरे के चक्कर में पड़कर नीतीश कुमार ने मुझे गठबंधन से बाहर कर दिया था। लेकिन हमने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया। जिस तरह नीतीश ये बात कहते थे उसी तरह हम भी यह बात दावे से कहते हैं।
जीतनराम मांझी ने आगे कहा कि एनडीए बहुमत के साथ 125 सीट पर था जिसमें चार विधायक हमारे थे। यदि हमारे चारों विधायक हट जाते तो सरकार गिर जाती लेकिन हम मैदान से नहीं हटे। और इनके जो 10 विधायक भागने वाले थे वह भी हमारे कारण नहीं भागे। नीतीश कुमार बार-बार यह कहते हैं उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनाया है।
अब हम भी दावे के साथ कह सकते हैं नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री हमने बनाया है। बहुमत साबित करने के दौरान हमने अपने विधायकों का साथ दिलाया जिसके कारण नीतीश की कुर्सी बच गयी। इसलिए हम कहते हैं कि नीतीश को मुख्यमंत्री हमने बनाया। पटना में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मांझी ने यह बातें कही।