बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम Bihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें.... बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग
04-Nov-2023 05:50 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों सीपीआई के मंच से खूब कोसा था और कहा था कि कांग्रेस को गठबंधन की कोई चिंता नहीं है। नीतीश के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म है। सियासी गलियारे में चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री को फोन किया और उनसे बातचीत की है। वहीं कांग्रेस से नाराज नीतीश को मनाने के लिए खुद लालू यादव तेजस्वी के साथ सीएम हाउस पहुंचे थे। कांग्रेस से नीतीश की नाराजगी पर बीजेपी ने तंज किया है।
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नालंदा में इसको लेकर निशाना साधा। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन में इसलिए गए थे कि उन्हें सबलोग प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मान ले, प्रधानमंत्री का उम्मीदवार न सही कम से कम संयोजक ही बना दे लेकिन नीतीश कुमार की दाल नहीं गली। ऐसे में नीतीश कुमार की हालत अंगूर खट्टे हैं वाली हो गई है। नीतीश कुमार का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए प्रस्तावित नहीं किया जा रहा है इसलिए कह रहे हैं कि वहां ठीक नहीं है। अभी कोई कह दे कि वे ही पीएम के उम्मीदवार होंगे तो सब ठीक हो जाएगा।
आरसीपी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। जिसमें कांग्रेस के भी 19 विधायक हैं। नीतीश कुमार कह रहे थे कि वे सभी को इकट्ठा करना चाहते हैं और पद की कोई ईच्छा नहीं है। नीतीश कुमार ने पटना में इसलिए ही विपक्षी दलों की बैठक की थी कि सभी को साथ लाएं और कांग्रेस उन्हें अपना नेता मान ले। कांग्रेस की कई प्रदेशों में सरकार है। ऐसे में कांग्रेस नीतीश कुमार का नेतृत्व क्यों स्वीकार कर लेगी।
आरसीपी सिंह ने कहा कि ऐसे भी पीएम पद की कोई वैकेंसी 2024 में नहीं है। नरेंद्र मोदी ही फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। एक तरफ एनडीए है, जहां एकजुटता है और दूसरी तरफ 26 दल हैं जो आपस में ही सिर फुटौव्वल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया है। समझने वाली बात है कि जब ये लोग विधानसभा के चुनाव में एकजुट नहीं हो सके तो लोकसभा चुनाव में कहां से एकजुट होकर पीएम मोदी को चुनौती दे पाएंगे।