PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार
08-Jan-2021 01:22 PM
PATNA : बिहार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नीतीश कुमार भले ही दिन-रात मशक्कत कर रहे हो लेकिन नीतीश के सुशासन पर उनके विरोधी सवाल उठाने से बाज नहीं आ रहे. शिवसेना ने अब नीतीश कुमार के सुशासन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. शिवसेना के मुखपत्र सामना में बिहार के अंदर आपराधिक घटनाओं को लेकर एक संपादकीय प्रकाशित किया गया है. संपादकीय में बताया गया है कि बिहार में आईपीएस के भाई की भी हत्या हो जाती है, बंदूक की नोक पर दसवीं में पढ़ने वाली लड़की के साथ बलात्कार किया जाता है और पुलिस के पास मामला पहुंचता है तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता.
बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को लेकर शिवसेना के मुखपत्र सामना में संपादकीय प्रकाशित हुआ है. इसमें मुजफ्फरपुर में एक शिक्षक के 22 साल के बेटे की हत्या की घटना का भी जिक्र किया गया है. सामना में लिखा गया है कि इस घटना में चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक का चचेरा भाई एक आईपीएस अधिकारी है. एक आईपीएस के भाई की हत्या जैसी घटना को अंजाम देने से पहले भी अपराधी नहीं डरते हैं तो बिहार में कानून का हाल क्या है इसे समझा जा सकता है.
मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों में 22 साल के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. दबंगों ने घर में घुसकर पढ़ाई कर रहे आशुतोष को पहले जमकर पीटा और फिर उसके हाथ पैर और प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर उसी के घर में लटका दिया. कुछ दिन पहले पड़ोस के किसी दबंग परिवार से आशुतोष के परिवार का झगड़ा हुआ था. सामना में प्रकाशित संपादकीय में बिहार की कई अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है.
सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि बिहार के मुजफ्फरपुर ही नहीं बल्कि भागलपुर, जहानाबाद, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, गोपालगंज या फिर राजधानी पटना में हर दिन अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और बिहार के अंदर अपराध के आंकड़े यूपी से रेस लगा रहे हैं. शिवसेना ने क्राइम को लेकर बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा किया है और साथ ही साथ नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी दोनों से कहा है कि उन्हें जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है.