सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
28-Mar-2024 07:53 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गये। जिसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हुआ। नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर चिराग पासवान की पहली मुलाकात आज एक अणे मार्ग में हुई।
दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास गये हुए थे। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद थे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि 40 की 40 सीटें जीतेंगे इसमें जरा सा भी संदेह नहीं है। 2019 में 3 दल थे तब 39 सीट जीते थे आज की तारीख में हम 5 दल हैं। दो और मजबूत दल हमारे गठबंधन में हैं। ऐसे में पूरा विश्वास है कि सभी सीटों को हम जीतेंगे।
चिराग ने कहा कि बिहार में जिस तरह का माहौल बन गया है यह इस बात को दर्शाने के लिए काफी है कि एक बार फिर देश में मोदी की सरकार बनेगी। देश में 400 का लक्ष्य हम पार करने जा रहे जो लक्ष्य प्रधानमंत्री जी ने दिया है। पूरे देश में मोदी की लहर है।

