Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
20-Dec-2023 07:24 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन की चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार के लिए राष्ट्रीय राजनीति के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। दूसरे राज्यों की बात तो दूर, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने भी किसी पद के लिए नीतीश कुमार का नाम नहीं प्रस्तावित किया।
सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पाने के लिए पटना में अपने पक्ष में पोस्टर लगवाये थे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का नाम आगे बढा कर केजरीवाल और ममता बनर्जी ने खेला कर दिया और लालू प्रसाद कुछ नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन से झटका खाने के तुरंत बाद जदयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक एक साथ बुलाने की घोषणा कर बड़े बदलाव का संकेत दिया है। संगठन के भीतर हताशा बढ़ी है। जदयू में जब भी ऐसी बैठक होती है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल जाता है।
सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद से ललन सिंह की बढ़ती निकटता उन्हें हटाने का आधार हो सकती है। राहुल गांधी की जगह मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित करने से स्पष्ट है कि पद की दावेदारी के जरिये गठबंधन में वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गई है।