नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
23-Feb-2022 04:32 PM
PATNA: शराबबंदी वाले सूबे में समाज सुधार करने निकले नीतीश कुमार के गृह जिले में ही एक बार शराब का सच सामने आ गया. जेडीयू का एक नेता ने शराब के नशे में चूर होकर अपने कपड़े उतार फेंके. नंगे होकर उसने जमकर उत्पात मचाया. अपने भाई को ही गालियां दी. हद तो तब हुई जब उसने मवेशियों के पानी पीने के लिए जमा किये गये पानी में अपना सर डाल दिया. गांव के लोगों ने त्रस्त होकर पुलिस को खबर किया. तब पुलिस ने आकर उसे नंगी हालत में ही गिरफ्तार किया. पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
जेडीयू नेता का समाज सुधार
जेडीयू नेता के समाज सुधार का ये कारनामा नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है. जगदीशपुर के जेडीयू नेता जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का नंगे होकर उत्पात मचाते वीडियो वायरल हो गया है. जेडीयू के इस्लामपुर प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने स्वीकार किया कि ये वीडियो इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू प्रभारी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का है. जयप्रकाश उर्फ कालू पिछले कई सालों से विधानसभा प्रभारी के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहा है.
जेडीयू के विधानसभा प्रभारी का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें जयप्रकाश प्रसाद शराब के नशे में नंगा खड़ा होकर घूम रहा है. इसी दौरान वह अपने भाई को ही गालियां देता दिख रहा है. बाद में वह मवेशियों के पानी पीने के लिए बनाये गये नाद में अपना सिर डूबो देता है. नाद में पानी भरा था. जयप्रकाश उर्फ कालू के उत्पात से त्रस्त होकर गांव वालों ने ही पुलिस को खबर दी तब पुलिस ने उसे नंगी हालत में ही गिरफ्तार किया.
घटना के बारे में पूछे जाने पर इस्लामपुर थानेदार चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि जगदीशपुर गांव में एक् युवक शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और गांव में पहुंच कर जयप्रकाश प्रसाद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार ने बताया कि गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था यानि वह नंगा घूम रहा था. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया. इसके बाद उसके खिलाफ FIR दर्ज की गयी है.