बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
14-Mar-2021 02:20 PM
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का JDU में विलय के साथ नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। मिलन समारोह के दौरान संबोधन में नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा कर दी। नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो बड़ा फैसला किया है इसके लिए उन्होंने अपनी कोई इच्छा नहीं जताई थी लेकिन इसके बावजूद हम उनके बारे में सोचेंगे हमारी जवाबदेही बनती है कि उपेंद्र कुशवाहा के कद को देखते हुए उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाए इसलिए आज अभी इसी वक्त से उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा और हम लंबे अरसे से साथ राजनीति करते रहे हैं हम एक थे और आगे भी एक रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के बदले हुए राजनीतिक परिस्थितियों में विलय का फैसला किया और हम दोनों हाथ फैला कर उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं। रालोसपा के जेडीयू में हुए विलय पर खुशी जताते हुए कहा कि अब साथ मिलकर हम काम करेंगे और समाज को आगे बढ़ाएंगे।