ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / politics / नीतीश कैबिनेट में मांझी की पार्टी से किसे मिलेगी जगह, इन दो नामों...

नीतीश कैबिनेट में मांझी की पार्टी से किसे मिलेगी जगह, इन दो नामों की है चर्चा

14-Nov-2020 07:35 PM

PATNA : बिहार में जनादेश सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि एक बार फिर से राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। सरकार गठन का स्वरूप रविवार को एनडीए की होने वाली बैठक में स्पष्ट हो जाएगा कैबिनेट में बीजेपी, जेडीयू के साथ-साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी के कोटे से मंत्री शामिल होंगे। इंसान युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। उसके बावजूद यह तय माना जा रहा है कि उनकी पार्टी से किसी सदस्य को कैबिनेट में जगह जरूर दी जाएगी। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अंदरखाने से आ रही खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे विधान पार्षद संतोष सुमन को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। हम की तरफ से जिस चेहरे को सबसे ऊपर माना जा रहा है उसपर संतोष सुमन काबिज हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में टेकारी सीट से चुनाव जीत कर आने वाले अनिल कुमार के नाम की भी चर्चा है। अनिल कुमार पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में रह चुके हैं और एक बार फिर से उन्हें जगह मिल सकती है। लेकिन दोनों में से किसी एक को ही कैबिनेट में जगह मिलेगी इस बात की पूरी संभावना है। 


चुनाव के ठीक पहले महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल होने वाले जीतन राम मांझी अपने बेटे संतोष सुमन को मंत्री देखना पसंद कर सकते हैं लेकिन यह सारी तस्वीरें एनडीए की बैठक के बाद ही साफ होगी। संतोष सुमन को अगर कैबिनेट में जगह मिलती है तो वह महादलित तबके से आने वाले मंत्री होंगे जबकि अनिल कुमार भूमिहार जाति से। इंतजार सबको इस बात का है कि कैबिनेट में इन दोनों में से किसे जगह मिलती है। चर्चा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को विधान परिषद के कोटे की एक सीट भी मिल सकती है और पार्टी उस पर किसी अल्पसंख्यक चेहरे को परिषद में भेज सकती है।