बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार
10-Jul-2023 07:04 PM
By First Bihar
PATNA: राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई तीखी बहस को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इससे यह पता चलता है कि आरजेडी और जेडीयू के बीच परस्पर अविश्वास गहरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कौन किसके सम्पर्क में है? और किसके साथ किस नेता की क्या बात हुई? यह सब नीतीश कुमार को पता है।
उन्होंने कहा कि यह बात खुद मुख्यमंत्री ने कहा है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह पता है, तो लगता है विधायकों के फोन टैप कराये जा रहे हैं और खुफिया विभाग के जरिये सब पर नजर रखी जा रही है। सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के 11 महीने बाद न राजद को नीतीश कुमार स्वीकार्य हैं और न जदयू को तेजस्वी यादव को सत्ता सौंपना मंजूर है।
सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद के लोग लालू प्रसाद के चेहरे पर और जदयू के लोग भाजपा के वोट तथा पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं। सरकार बनाने वाले दोनों प्रमुख दलों में कोई भी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव नहीं जीता है। सुशील मोदी आगे कहते हैं कि एमएलसी सुनील सिंह से हमारे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन 27 साल से वे लालू प्रसाद के विश्वास पात्र हैं। कभी उन्होंने पलटी नहीं मारी। उन्होंने कहा कि सुनील सिंह जैसे व्यक्ति की निष्ठा पर नीतीश कुमार कैसे सवाल उठा सकते हैं, जिनकी रैंकिंग अविश्वसनीय नेताओं में की जाती है।