ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Home / politics / नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को CM नीतीश का जवाब, मुख्यमंत्री ने की बिहार...

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को CM नीतीश का जवाब, मुख्यमंत्री ने की बिहार के विकास कार्यों की चर्चा

23-Feb-2021 04:51 PM


PATNA:- बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के दौरान विपक्ष लगातार हमलावर है। मंगलवार को राज्‍यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों की जानकारी दी। कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए CM नीतीश ने कहा कि देश की तुलना में बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना की जांच हुई। इस दौरान कोरोना से बेहतर तरीके से निपटा गया। कोरोना में गड़बड़ी की शिकायत पर मामले की जांच भी की गई। कोरोना से पूरी दुनियां प्रभावित है बिहार में कोरोनाकाल में बेहतर काम किया गया। तेजस्वी के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि AIIMS में मेडिकल सुविधाएं सबसे ज्यादा है इसलिए कोरोना के मरीजों को एम्स में एडमिट किया गया था। वही इस दौरान सीएम नीतीश ने सदन के सदस्यों को मास्क लगाने की नसीहत दी।  

 

सदन में शामिल सदस्यों से सीएम नीतीश ने कहा कि क्षेत्र में यदि कहीं कोई कमी दिखाई दे तो इसे लेकर मंत्री या सीधे मुझे पत्र लिखकर बताएं। आत्मनिर्भर बिहार के लिए सात निश्चय-2 पर काम हो रहा है। अब बिहार में कोई भी भूखा नहीं मर रहा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तीन करोड़ अस्सी लाख के ज्यादा पौधे लगाए गए। मौसम के अनुकूल कृषि को लेकर भी काम की जा रही है। सात निश्चय दो के तहत हर खेत तक पानी पहुंचाने की बात सीएम नीतीश ने कही।   


सीएम नीतीश ने बताया कि सड़कों की देखरेख का काम विभाग को दिया गया है अब इंजीनियर दफ्तर नहीं बल्कि सड़क देखेंगे। सरकार ने हर घर बिजली पहुंचाई है जिससे लोगों को लाभ भी मिल रहा है। बिहार में घर-घर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम हमने शुरू किया। एक लाख से ज्यादा प्रीपेड मीटर लगाए भी जा चुका है। बिहार सरकार द्वारा प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर अब तो अब तो भारत सरकार ने भी तय किया की प्रीपेड मीटर लगाया जाना चाहिए जिससे बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में अभी बिजली की दर लगभग साढ़े चार रूपया यूनिट है। सभी राज्यों में बिजली दर एक समान हो इसकी चर्चा हमने नीति आयोग की बैठक में भी की। 


बजट सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही शुरू होते ही विधानमंडल में हंगामा शुरू हो गया। नारेबाजी कर रहे वाम दलों के विधायकों पर CM नीतीश भड़क गए। कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार 12 सीट मिली है इसलिए गलत काम मत कीजिए। सीएम नीतीश ने सदन के सदस्यों से भी मॉस्क लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री की अपील के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मॉस्क पहना जिसके बाद BJP विधायक श्रेयसी सिंह भी मॉस्क लगाते नजर आईं।