सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
18-Mar-2024 06:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का पहला रिएक्शन आया है। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरीके से पीएम मोदी ने उनकी पार्टी के मान सम्मान को बरकरार रखा और जिस तरह से उन्होंने लोजपा(रामविलास) की चिंता की उनको विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं।
गठबंधन में पांच सीटें मिलने से गदगद चिराग ने कहा कि गठबंधन के सहयोगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी समेत तमाम साथियों का आभार प्रगट करता हूं कि जिस तरह से उन्होंने इस गठबंधन को मजबूती देने के लिए इतनी सहजता से सीटों का बंटवारा किया। यकीनन जब कोई बड़ा गठबंधन बनता है तो हर दल को छोटे-मोटे कॉम्परमाइज करने पड़ते हैं और थोड़ी बहुत कुर्बानी हर किसी को देनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एनडीए के तमाम साथियों के लिए 400 से अधिक सीटों को जीतने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसके लिए हर दल ने थोड़ी बहुत कुर्बानी दी। मुझे भी अपनी एक सीट कम करनी पड़ी। जेडीयू ने भी अपनी एक सीट कम की। बीजेपी तो 2019 से ही सीटों की कुर्बानी दे रही है।
चिराग ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी सीटिंग पांच सीटें छोड़ दी थी और गठबंधन को मजबूत स्वरूप दिया था और आज उससे भी मजबूत स्वरूप दिया गया है। जो साथी उस वक्त गठबंधन में शामिल नहीं थे वो भी आज हमारे साथ हैं। जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है उसे तो हमलोग पूरा करेंगे ही। पिछली बार जो एक सीट से चूक रह गई थी उसे भी जीतेंगे।