EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
03-Jul-2022 05:40 PM
PATNA : बिहार एनडीए में जारी खींचतान के बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। मुकेश सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी को झटका देकर एक बार फिर आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार एनडीए में रहते हुए दोनों दलों के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी साफ कर दिया है कि जेडीयू और आरजेडी की विचारधारा एक है। ऐसे में साल 2015 की तरह एक बार फिर जेडीयू और आरजेडी साथ आ सकते हैं।
VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान को आधार बनाया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू और आरजेडी की विचारधारा सैद्धांतिक रूप से एक है। मुकेश सहनी ने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि बीजेपी के पास नीतीश कुमार के आलावा कोई और विकल्प नहीं है और एनडीए का मतलब नीतीश कुमार है। मुकेश सहनी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब चाहें आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि जिस तरफ बीजेपी क्षेत्रीय दलों को तोड़ती है एक दिन उसके साथ भी यही होगा। हालांकि उन्होंने AIMIM के चार विधायकों के आरजेडी में शामिल होने पर नाराजगी जताई और कहा कि लोकतंत्र में छोटी पार्टियों की भूमिका कभी कभी काफी बड़ी हो जाती है, ऐसे में छोटे दलों को तोड़ना अच्छी बात नहीं हैं।