खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Nov-2020 08:55 PM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए रविवार को कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। एनडीए की बैठक रविवार को बुलाई गई है इसमें सभी घटक दलों के नेता और विधायक के शामिल होंगे। इसी बैठक में सरकार गठन के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व पर मुहर लगेगी और औपचारिक घोषणा के बाद आगे की तैयारी की जाएगी। नई सरकार में कैबिनेट का स्वरूप कैसा होगा इसके लिए घटक दलों को किस फार्मूले के तहत हिस्सेदारी दी जाएगी इन सभी बातों पर भी फैसला किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि जब तक एनडीए की संयुक्त बैठक में आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं हो जाता तब तक वह शपथ ग्रहण के वक्त को लेकर कुछ भी नहीं कह सकते।
दोपहर 12:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक में सरकार गठन को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में 74 सीट पर जीत हासिल हुए जबकि जनता दल यूनाइटेड को 43, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 और सहयोगी वीआईपी को 4 सीटें मिली हैं। एनडीए के पास बहुमत से ज्यादा कुल आंकड़ा 125 का है और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी नीतीश सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है।
उम्मीद जताई जा रही है कि एनडीए की बैठक के बाद यह बात साफ हो जाएगी कि नई सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कब होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया था। राजभवन जाने से पहले नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई थी जिसमें 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की गई थी। राज्यपाल ने उन्हें अगली सरकार के गठन तक मंत्रियों समेत पद पर बने रहने को कहा है।