ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / politics / चाचा-भतीजे ने BJP की बढ़ाई टेंशन: NDA की बैठक से पहले चिराग का...

चाचा-भतीजे ने BJP की बढ़ाई टेंशन: NDA की बैठक से पहले चिराग का एलान, बोले- हर हाल में हाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव

18-Jul-2023 02:57 PM

By First Bihar

PATNA: हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी जंग ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। पशुपति पारस के बाद अब चिराग की पार्टी भी एनडीए का हिस्सा बन गई है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष को धूल चटाने की रणनीति तय करने के लिए आज बीजेपी ने दिल्ली में एनडीए के तमाम दलों की बैठक बुलाई है। एक तरफ जहां पारस हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं तो वहीं दूसरी तरफ बैठक से ठीक पहले चिराग पासवान ने बड़ा एलान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि वे हर हाल में हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। 


चिराग पासवान ने कहा है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान हमने अपनी बातों को उनके सामने रखा। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हर मुद्दे पर बातचीत हुई। एक आम सहमति बनने के बाद ही एनडीए के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। चिराग ने कहा कि हाजीपुर की सीट उनके लिए काफी अहम रही है, जिसको लेकर गठबंधन के अंदर चर्चा हुई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का ही प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, इसमें किसी तरह का कोई संदेह नहीं है।


चिराग ने कहा कि पशुपति कुमार पारस मानें या नहीं मानें वे उनके चाचा हैं और हमेशा रहेंगे। पिता के जाने के बाद उनमें पिता की छवि देखी है। वे उम्र में बड़े हैं और उन्हें जो कहना है कह सकते हैं, दो साल बीत गए लेकिन कभी उनके या छोटे भाई के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। इस दौरान चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि नीतीश जिस गठबंधन में रहेंगे उसको नुकसान होना तय है।


उधर, चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस और उनके भाई सांसद प्रिंस राज ने भी स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वे हाजीपुर और समस्तीपुर सीट पर कोई समझौता नहीं करने जा रहे हैं। पारस का कहना है कि रामविलास पासवान को चिराग पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाकर हाजीपुर से चुनाव लड़ने के लिए भेजा था। दोनों चाचा-भतीजा की बीच छिड़ी सियासी जंग ने बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में चाचा-भतीजे के बीच सुलह कराना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।