बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
22-May-2025 05:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के भोजपुर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे और एक स्वर में इस साल होने वाले चुनाव में महागठबंधन को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी आरा पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब अपनी सरकार होगी तब हमें अपने अधिकार और हक मांगने के लिए ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए सबसे जरूरी है कि अपने भाई, अपने परिवार के लोगों की सरकार बनाई जाए, जो गरीबों के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में निषाद को आरक्षण मिल रहा है, लेकिन बिहार में हम आज भी इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब हमने समर्थन देकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और सरकार पर आरक्षण देने का दबाव बनाया तब हमारे चार विधायकों को इन लोगों ने खरीद लिया।
उन्होंने कहा कि तभी मैंने 40 विधायक बनाने का संकल्प ले लिया था। आज वह संकल्प पूरा करने का समय आ गया है। यह कोई मुश्किल भी नहीं है। अगर हमारे लोग गोलबंद हो जाएं तो महागठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस जिले में जिस सीट पर महागठबंधन के विधायक नहीं हैं, वहां तैयारी कीजिए और किसी हाल में एनडीए को हराने का संकल्प लीजिए। अब मंजिल दूर नहीं है जब अपनी सरकार होगी और समस्याएं खुद हल होंगी।