ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / मुकेश सहनी ने महागठबंधन को अटूट बताते हुए लालू यादव को बताया सर्वमान्य...

मुकेश सहनी ने महागठबंधन को अटूट बताते हुए लालू यादव को बताया सर्वमान्य नेता, बोले- उनकी बात मानेंगे सभी दल

22-Jun-2020 08:17 PM

PATNA :महागठबंधन में चल रहे जीतन राम मांझी प्रकऱण के बीच वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होनें महागठबंधन को अटूट बताते हुए कहा है कि लालू यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता है, उनकी बात महागठबंधन के सभी घटक दल मानेंगे।


विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में किसी स्तर पर भी बिखराव नहीं है, महागठबंधन अटूट है। लालू प्रसाद यादव महागठबंधन के सर्वमान्य नेता हैं, उनके द्वारा जो भी मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश होगा, महागठबंधन के सभी घटक दल सहर्ष स्वीकार करेंगे।


मुकेश सहनी ने कहा कि विधानसभा सीटों के बंटवारे के मामले में या मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के चेहरे के मामले में भी लालू प्रसाद यादव ही अधिकृत हैं। विधानसभा सीटों का बंटवारा समय रहते सम्मानजनक ढंग से महागठबंधन के सभी घटक दलों के बीच कर दिया जाएगा।  महागठबंधन के विचारधारा से मिलते जुलते कई पार्टियां हैं, जिनका लक्ष्य ही एनडीए को हराना हैं, ऐसे लोगों को हम महागठबंधन में स्वागत करेंगे। 


वीआईपी अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। महागठबंधन शोषितों, पीड़ितो, दलितों, पिछड़ों, अत्यंत पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर उभरेगा एवं एनडीए को परास्त करके सत्ता से बेदखल करने का काम करेगी।


बता दें कि महागठबंधन के सहयोगी हम अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  जीतन राम मांझी ने 26 जून को ये फैसला लेने का एलान किया था कि वे महागठबंधन में रहेंगे या नहीं. लेकिन फिर मांझी ने फिर से यू टर्न मार लिया । जीतन राम मांझी ने कहा है कि वे कांग्रेस के आलाकमान से मिलने कल दिल्ली जायेंगे। आरजेडी ने मांझी को पूरी तरह से नकार दिया है। जीतन राम मांझी से लेकर उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता लगातार मांग करते रहे हैं कि महागठबंधन को चलाने के लिए को-ओर्डिनेशन कमेटी बनायी जाये लेकिन लालू या तेजस्वी ने उनका कभी नोटिस ही नहीं लिया।