ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / मोकामा विधानसभा उपचुनाव : नीलम देवी के गले से लालटेन वाला गमछा क्यों...

मोकामा विधानसभा उपचुनाव : नीलम देवी के गले से लालटेन वाला गमछा क्यों उतर गया? हालांकि लालू–अनंत के नारे लग रहे

09-Oct-2022 12:16 PM

PATNA : मोकामा और गोपालगंज को लेकर बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है. अधिसूचना जारी होने के बावजूद अब तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. आरजेडी इन दोनों सीटों पर महागठबंधन से उम्मीदवार उतारने की दावेदार है तो वहीं एनडीए खेमे से यह दोनों सीटें बीजेपी के पास रहनी तय है. सबकी नजरें मोकामा विधानसभा उपचुनाव पर इसलिए भी टिकी हुई हैं क्योंकि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी यहां से चुनाव मैदान में उतर रही है. नीलम देवी ने चुनावी अधिसूचना होने के पहले ही क्षेत्र में घूमना भी शुरू कर दिया था. लेकिन उनके जनसंपर्क अभियान में पिछले कुछ दिनों के अंदर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है.




दरअसल अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने जब जनसंपर्क अभियान शुरू किया था तो वह गले में लालटेन के निशान वाला गमछा लेकर घूमती थी. उनकी इस गमछे वाली कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. तब लालू तेजस्वी के साथ-साथ अनंत सिंह के नारे लगते थे लेकिन अब पिछले कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिला है. नीलम देवी के गले से लालटेन के निशान वाला गमछा उतर चुका है और अनंत सिंह के साथ केवल लालू यादव जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं.




मोकामा विधानसभा सीट को लेकर महागठबंधन के अंदर सियासी गणित किस कदर उलझा हुआ है यह बताने की जरूरत नहीं है. यह बात भी तय है कि अनंत सिंह से अलग जाना तेजस्वी यादव के लिए मोकामा में आसान नहीं होगा, लेकिन जेडीयू भी अनंत सिंह की दावेदारी को मोकामा से दूर रखना चाहती है. ऐसे में तेजस्वी यादव और लालू यादव जो भी फैसला लेंगे वह अब दो दिन बाद ही सामने आएगा. 2 दिनों तक के दिल्ली में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक है और इस दौरान शायद ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो पाए.




नीलम देवी पिछले दिनों तेजस्वी यादव से मुलाकात कर चुकी है, लेकिन इस मुलाकात के बावजूद अगर उनके गले से लालटेन के निशान वाला दुपट्टा उतर गया है तो इसके अपने सियासी मायने हो सकते हैं. एक तरफ तो बिजेपी जहां आरजेडी से उम्मीदवार के नाम की घोषणा का इंतजार कर रही है. बीजेपी की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व को 3 नाम भेजे गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ से जब तक आरजेडी अधिकारिक तौर पर नीलम देवी के नाम की घोषणा नहीं कर देती तब तक मोकामा उपचुनाव को लेकर सस्पेंस बना रहेगा.