ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Home / politics / मोदी से आमने-सामने नहीं भिड़ेंगे नीतीश, बोले... हम केवल चाहते हैं 2024 में...

मोदी से आमने-सामने नहीं भिड़ेंगे नीतीश, बोले... हम केवल चाहते हैं 2024 में बदलाव, विपक्षी एकजुटता का फैसला होगा मंजूर

18-Feb-2023 12:29 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर 18 फरवरी को महाधिवेशन के मंच से फासीवादी हमले के खिलाफ लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए व्यापक विपक्षी एकता को एक जुट करने के लिए राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया है. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने संबोधन शुरू किया. उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया बोले कांग्रेस को अब आगे का फैसला करना चाहिए. साथ ही बोले कि विपक्षी एकजुटता में देरी ना करे.


इस दौरान CM नीतीश ने बोले कि हम तो इंतजार कर रहे हैं, हम तो दिल्ली जाकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मिले थे. उन्होंने सलमान खुर्शीद से कहा कि आपके  जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है, सब एकजुट हुए तो बीजेपी 100 सीट के नीचे निपट जाएगी. बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं. जब एनडीए से अलग हुए तो सभी विपक्षी दल के नेताओं ने स्वागत किया. 2024 में सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे तभी बीजेपी का सफाया होगा. आज आजादी की लड़ाई का इतिहास बदलने का प्रयास हो रहा, सभी धर्म और जाति के लोगों को लेकर साथ चलना होगा.


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. हम तो केवल बदलाव चाहते हैं. जो सब तय करें वही होगा. आप को बता दें 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन पटना के SKM हॉल में चल रहा. यह महाधिवेशन 16 फरवरी से चल रहा है. जहां 15 फरवरी को माले की ओर से पटना के गांधी मैदान मे बड़ी रैली की गई थी. इस महाधिवेशन में भाग लेने फेमस लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट अरुंधंती राय भी पटना आईं हुई है.


इस महाधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव अपनी बात रख रहे हैं. और 2024 के चुनाव में PM नरेंद्र मोदी को कैसे घेरा जाए इसपर बाते हो रही है. माले और अन्य लेफ्ट पार्टियों के नेताओं, सोशल एक्टिविस्टों के साथ मिलकर विपक्ष के तमाम नेता इसकी रणनीति बनाएंगे.