ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!
30-May-2024 03:54 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 15 दिन के भाषण में..232 बार कांग्रेस का नाम लिया औ 758 बार 'मोदी' शब्द का इस्तेमाल किया वही 573 बार INDIA गठबंधन और विपक्ष की बात की। लेकिन महंगाई, बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं कहा। जबकि कांग्रेस हमेशा जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर काम करती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी जी चेयरपर्सन थीं, तब हम गरीबों के लिए ऐसी योजनाएं लेकर आए, जिनसे गरीबों का फायदा हुआ। लेकिन नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग जैसे मुद्दों को बढ़ावा दिया। हमने इन्हीं मुद्दों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जिसमें जनता का पूरा समर्थन मिला। इसलिए मैं अपने सभी साथियों को बधाई देता हूं, जो निडर होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं। महात्मा गांधी जी अहिंसा पर विश्वास करते थे, उन्होंने कभी किसी से नफरत नहीं की। लेकिन नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते हैं, उनकी हर बात में नफरत झलकती है।
नरेंद्र मोदी ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी जी के बारे में 'गांधी' फिल्म देखकर पता चला। मुझे इस बात पर हंसी आती है, शायद नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया जानती है, दुनिया की अलग-अलग जगहों पर उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं जानते, तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।
वही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी ने पंजाब का नाम पूरे देश और दुनियाभर में रोशन किया। जब हमारी उनसे बात हुई तो उनकी आवाज में एक दर्द और पीड़ा थी। क्योंकि जिस शख्स से एक चमन को सींचा हो, अब उसे छिन्न-भिन्न किया जा रहा है। डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में देश के हर वर्ग को लाभ मिला, लेकिन पिछले 10 वर्षों में तमाम वर्गों के साथ जो हुआ, वह सबके सामने है।
पवन खेड़ा ने कहा कि पिछले 10 साल में, BJP सरकार ने पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 750 किसान, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, दिल्ली की सीमाओं पर महीनों तक इंतजार करते हुए शहीद हो गए। जब लाठी और रबर की गोलियों से भी मन नहीं भरा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में हमारे किसानों को 'आंदोलनजीवी' और 'परजीवी' कहकर उनका अपमान किया। किसानों की सिर्फ यही मांग थी कि उनसे चर्चा किए बिना उन पर थोपे गए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए।
वही कुछ दिन पहले बीजेपी के पुरी लोकसभा से उम्मीदवार संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ पर टिप्पणी की थी। कहा था कि भगवान श्री जगन्नाथ नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह बयान जब वायरल हो गया तब उन्होंने इसे लेकर माफी भी मांगी। कहा कि ऐसा उनके जुबान फिसलने से हुआ है। संबित पात्रा के माफी मांगने के बाद अब राहुल गांधी उनके इस बयान को लेकर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी के नेता ने कहा है कि 'भगवान श्री जगन्नाथ' नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। ये BJP के अहंकार का सबूत है।
बता दें कि अपने इस बयान के बाद संबित पात्रा ने माफी मांगते हुए कहा था कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उस विषय को लेकर मेरा अंतर्मन अत्यंत पीड़ित है। मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर क्षमा याचना करता हूं। अपने इस भूल सुधार और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन मैं उपवास पर रहूंगा। लेकिन भगवान जगन्नाथ पर टिप्पणी करने वाले संबित पात्रा पर अब राहुल गांधी हमलावार नजर आ रहे हैं।
बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं BJP के खिलाफ लड़ता हूं। मेरे ऊपर BJP ने 24 केस करवा दिए हैं। ED ने 50 घंटे तक मुझसे पूछताछ की, मुझे 2 साल की जेल करवा दी, मेरी संसद सदस्यता छीन ली, मेरा घर ले गए। मैंने उनसे कहा- मुझे तुम्हारा घर नहीं चाहिए, मैं हिंदुस्तान के करोड़ों लोगों के दिलों में रहता हूं। यहां के मुख्यमंत्री अगर सच में BJP के खिलाफ लड़ते हैं, तो आज तक उनपर केस क्यों नहीं हुआ? क्योंकि BJD के नवीन पटनायक, BJP के लिए काम करते हैं। यह दोनों एक हैं। इनका लक्ष्य ओडिशा के लोगों का धन चोरी करना है। जैसे ही हम गरीबों को पैसा देना शुरू करेंगे, ये मीडिया वाले कहेंगे- INDIA की सरकार गरीबों की आदत बिगाड़ रही है। लेकिन हम मीडिया की बात नहीं सुनेंगे, क्योंकि आप अडानी-अंबानी के लोग हैं। हम सिर्फ देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों की बात सुनेंगे।