बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
15-Apr-2025 08:54 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वे 24 अप्रैल को मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. वैसे तो प्रधानमंत्री का दौरा सरकारी कार्यक्रम है लेकिन माना यही जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे के साथ ही बिहार में एनडीए की चुनावी मुहिम की शुरूआत हो जायेगी. नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए बीजेपी ही नहीं बल्कि जेडीयू ने भी जी-जान झोंक दिया है.
लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए बीजेपी नेताओं से भी ज्यादा एक्शन में ललन सिंह दिख रहे हैं. जेडीयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री ललन सिंह ताबड़तोड़ कई जिलों का दौरा कर चुके हैं. उन जिलों में विधायकों से लेकर टिकट के तमाम दावेदारों को सीधा मैसेज दे दिया गया है. प्रधानमंत्री की जनसभा में ताकत नहीं दिखायी तो फिर...
ललन सिंह का टास्क
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में एनडीए की साझा बैठक की. मुजफ्फरपुर में बीजेपी और जेडीयू के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-इस जिले में एनडीए के 6 विधायक हैं. अगर वे इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री की सभा में कम से कम 5 हजार लोगों को लेकर आयें.
राजनीतिक संदेश देंगे प्रधानमंत्री
ललन सिंह ने कहा कि मोदी जी आ रहे हैं पंचायत दिवस के कार्यक्रम में. तो क्या वे सिर्फ पंचायत पर भाषण देंगे. वे पूरे बिहार को राजनीतिक संदेश देंगे. अगर वे राजनीतिक संदेश देंगे तो उसका लाभ 2025 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा. इसलिए लोगों को समझना चाहिये कि प्रधानमंत्री की सभा 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी है. ललन सिंह ने कहा-2025 में मुझे चुनाव नहीं लड़ना है. मैं एमपी हूं और मेरा चुनाव अब 2029 में होना है. इसलिए विधायकों को समझ लेना चाहिये कि मोदी जी की सभा उनके लिए कितनी अहम है.
टिकटार्थी अपनी ताकत दिखायें
ललन सिंह ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिले की पांच सीटों पर एनडीए के विधायक नहीं हैं. वहां विपक्षी पार्टियों के विधायक हैं. उन क्षेत्रों में कई लोग टिकट के दावेदार हैं. लेकिन टिकट उन्हें टिकट कैसे मिलेगा. इसके लिए उन्हें ताकत दिखाना पड़ेगा. इसलिए वे भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचे.
समस्तीपुर, अररिया से लेकर दरभंगा-मधुबनी के नेताओं को टास्क
ललन सिंह ने आज समस्तीपुर में भी एनडीए कार्यकर्ताओं-नेताओं की मीटिंग की. वहां भी 50 हजार लोगों को प्रधानमंत्री की सभा में लाने का टास्क दिया. इससे पहले दरभंगा में एनडीए की साझा बैठक में ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में दरभंगा एवं मधुबनी जिला से एक एक लाख लोग पहुंचेंगे. आस-पास के दूसरे जिलों को मिलाकर चार लाख से अधिक लोग सभा में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री की ये सभा ऐतिहासिक साबित होने जा रही है.