सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
16-Jun-2022 05:05 PM
PATNA: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार समेत अन्य प्रदेशों में भी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार के इस फैसले के खिलाफ बिहार के कई जिलों में ट्रेन को भी आग के हवाले किया गया है। ट्रैक और रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। यही नहीं नवादा के बीजेपी दफ्तर को भी आग के हवाले किया गया है। चारों ओर हो रही हिंसा की इस घटना पर बिहार के मंत्री विजेन्द्र यादव के बयान के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का बयान भी सामने आया है। उपेंद्र कुशवाहा ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव पर भारत सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में उपेन्द्र कुशवाहा ने यह लिखा है कि "सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव #Agnipath, #Agniveers योजना पर भारत सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।" बता दें कि इससे पहले बिहार के मंत्री विजेन्द्र यादव का बयान सामने आया था। नीतीश सरकार के मंत्री ने इस योजना पर सवाल खड़े किए थे। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि अगर विरोध हो रहा है तो सरकार को बात करनी चाहिए।
मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार को इस संबंध में लोगों से राय लेनी चाहिए थी लोगों से बैठकर बात करनी चाहिए थी और जब चारों तरफ विरोध हो रहा है तब अब इनके यूनियन से बात करनी चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को केंद्र सरकार की अग्निवीर भर्ती को लेकर बिहार समेत कई राज्यों में युवाओं का उग्र प्रदर्शन हो रहा है। बिहार के कई जिलों में भी आज जमकर हंगामा हुआ।
छात्रों के बवाल को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बलों को भी उतारा गया। कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ की और आगजनी भी की।अलग-अलग इलाकों में ट्रेनों को रोका जा रहा है। गोपालगंज और छपरा में ट्रेन की बोगी में आग लगाई गयी। छात्रों के इस बवाल और उग्र प्रदर्शन के बीच नीतीश कुमार सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सवाल उठाया है।
जेडीयू के वरीय नेता विजेंद्र यादव ने कहा कि भारत सरकार को इस मामले पर एक बार विचार करना चाहिए। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को इसपर आम राय लेनी चाहिए और लोगों के साथ बैठकर इस संबंध में बातें भी करनी चाहिए। यदि कही विरोध हो रहा है तो इसके यूनियन या संगठनों से तुरंत बातचीत की जानी चाहिए। वही अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी अग्निपथ योजना पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि सेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती को लेकर प्रस्तावित बदलाव पर भारत सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।