ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / politics / मानसून सत्र के अंतिम दिन स्पीकर विधानसभा में नहीं पहुंचे, विपक्ष का हंगामा.....

मानसून सत्र के अंतिम दिन स्पीकर विधानसभा में नहीं पहुंचे, विपक्ष का हंगामा.. 2 बजे तक सदन स्थगित

30-Jun-2022 11:07 AM

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है. सत्र के आखिरी दिन आज एक बार फिर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है. अग्निपथ योजना के खिलाफ विधानसभा में विपक्षी दल आज भी प्रदर्शन कर रहे हैं. सदन की कार्यवाही जब 11:00 बजे शुरू हुई तो स्पीकर विजय कुमार सिन्हा मौजूद नहीं रहे. उनकी जगह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने सदन का संचालन शुरू किया.


विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नोत्तर काल जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही विपक्षी दल हंगामा करने लगे. विपक्षी दल के विधायक वेल में आ गए और हाथों में प्ले कार्ड लेकर अग्नीपथ योजना पर चर्चा की मांग करने लगे. इस दौरान नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्षी दलों ने नारेबाजी भी की जिस पर डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने सख्त एतराज जताया. तार किशोर प्रसाद के सदन में आपत्ति जताते ही विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे तक स्थगित कर दी


आपको बता दें कि 24 जून से शुरू हुआ बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र आज खत्म हो रहा है. सदन में आज प्रश्नोत्तर काल के बाद दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होना है. इसके अलावा कई समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जानी है. सदन में आज गैर सरकारी संकल्प का दिन है, लेकिन फिलहाल विपक्ष के हंगामे के कारण यह पूरा मानसून सत्र बेकार जाता दिख रहा है.