BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
11-Jun-2021 12:55 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर आज बिहार की पॉलिटिक्स से नया रंग लेती दिख रही है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अचानक से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पहुंचे हैं। तेज प्रताप यादव और जीतन राम मांझी का आवास एक ही सड़क पर है लेकिन आज अचानक से तेजप्रताप मांझी से मिलने पहुंचे हैं और दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास से पहुंचने के पहले तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय गए थे। आरजेडी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। यहां छात्र आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर ब्लड डोनेट किया। तेज प्रताप यादव ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा था कि जीतन राम मांझी अगर आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। तेज प्रताप ने कहा था कि अगर मांझी जी का मन डोल रहा है तो दरवाजा खुला है वह आ जाए।
जीतन राम मांझी को लेकर तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय में जब यह बयान दे रहे थे तो शायद ही किसी को अंदाजा था कि वहां से निकलकर लालू यादव के बड़े बेटे मांझी के आवास पहुंच जाएंगे। मांझी आवास जाने का उनका कार्यक्रम गाड़ी में बैठने के बाद बना। तेज प्रताप के करीबी सूत्रों के मुताबिक के अचानक उन्होंने फोन पर जीतन राम मांझी के बारे में जानकारी ली। जब तेज प्रताप यादव इस बात पर कंफर्म हो गए कि मांझी अपने पटना आवास पर हैं तो उन्होंने सीधे उनके आवास का रुख कर लिया। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।