ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / मांझी के घर से चल रही तेजप्रताप को बदनाम करने की साजिश, तेज...

मांझी के घर से चल रही तेजप्रताप को बदनाम करने की साजिश, तेज ने बना लिया ब्लॉगर का वीडियो

27-Apr-2022 04:23 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब नया धमाका किया है। पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील कुमार सिंह और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले तेजप्रताप ने अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के ऊपर निशाना साधा है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि जीतन राम मांझी के घर से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। तेज प्रताप का कहना है कि जीतन राम मांझी के सरकारी आवास से मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है।


दरअसल तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर इससे जुड़ा एक वीडियो जारी किया है तेज प्रताप ने इस वीडियो में अपना इंटरव्यू लेने आए एक यूट्यूब ब्लॉगर को एक्सपोज करने का दावा किया है। तेज प्रताप पहले इस यूट्यूब ब्लॉगर से अपने आवास में बात करते नजर आते हैं। पहले कैमरा रखने के लिए कहते हैं और फिर बातचीत के लिए बुलाते हैं लेकिन ब्लॉगर इंटरव्यू लेने की बजाय वहां से निकल लेता है। तेजप्रताप अपने आवास से बाहर आकर उस यूट्यूब ब्लॉगर का पीछा करते हैं। इंटरव्यू लेने के लिए कहते हैं लेकिन ब्लॉगर वहां से निकल भागता है तेज प्रताप इसके बाद उस यूट्यूब ब्लॉगर का पीछा करते हैं।


तेजप्रताप अपनी गाड़ी में बैठ कर जब थोड़ी दूर आगे जाते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास के सामने उसे यूट्यूब ब्लॉगर की गाड़ी लगी होती है तेज प्रताप भी अपनी गाड़ी में बैठे बैठे वीडियो बनाते हैं और यह आरोप लगाते हैं कि जीतन राम मांझी के आवास से उनको बदनाम करने की साजिश रची जा रही है तेरी प्रताप ने आरोप लगाया है कि यूट्यूब ब्लॉगर ने मांझी के इशारे पर उन्हें बदनाम करने के लिए गलत खबरें चलाई तेज प्रताप के फेसबुक पेज पर साझा किया गया है वीडियो बेहद दिलचस्प है