ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: ‘अपने तेजू भैया तो बहुरूपिया को भी शरमा देते हैं’ तेजप्रताप यादव पर मांझी की बहू का तीखा तंज

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की विधायक बहू दीपा मांझी ने लालू प्रसाद के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव पर तीखा तंज किया है. दीपा मांझी ने तेजप्रताप को बहुरूपिया बताया है.

10-May-2025 04:05 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: लालू प्रसाद के बड़े बेटे आरजेडी विधायत तेजप्रताप अक्सर अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर तेजप्रताप यादव ने पिछले दिनों एक्स पर पोस्ट कर के कहा था कि वह पायलट हैं और अगर जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाने से पीछे नहीं हटेंगे। अब जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तेजप्रताप यादव पर तंज किया है।


इमामगंज से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की विधायक और पार्टी प्रमुख संतोश कमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी ने एक्स पर लिखा, “अपने तेजू भैया बहुरूपिया को भी शरमा देते हैं। रूप-रंग बदलने में गिरगिट को भी मात देते हैं। वे मौसम के हिसाब से ख्वाहिश बदलते हैं.. रूप धरते हैं... सावन में शंकर.. भादो में कृष्ण कन्हैया..कभी जलेबी छानने की कला का प्रदर्शन तो कभी गिरते-पड़ते साइकलिंग व घुड़सवारी... .. कभी सेना बनाते नजर आते हैं.. तो कभी चापाकल पर अर्ध्य नग्न स्नान से शोहरत बटोरते हैं ...  कभी रासलीला तो कभी चल अकेला...फिलहाल देश सेवा के जुनून में हवाबाजी का शौक, हवा की तरह ही भैया टिकते कहीं नहीं हैं, बस बहते रहते हैं, आराम से.. अपनी रौ में, है न भैया कमाल के!”


बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की खबरें आने के बाद तेजप्रताप यादव ने जंग में जाने की बात कही थी। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं। आपके जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा। जय हिंद।