ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे पटना, लोगों से मांगा समर्थन

मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे पटना, लोगों से मांगा समर्थन

11-Oct-2022 01:07 PM

PATNA : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे आज यानी मंगलवार को पटना पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मैं उम्मीदवार हूं। उन्होंने कहा कि अगर मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिलता है तो मैं युवाओं को चुनाव लड़ने का मौका दूंगा। उन्होंने कहा कि 50 साल और उससे कम की यूवाओं को 50% चुनाव के सीटों पर आरक्षण दूंगा। 




मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से मेरा उनसे अनुरोध है कि मुझे वोट दें। राहुल गांधी और गांधी परिवार से कोई भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का उम्मीदवार नहीं बनना चाहते हैं। यही वजह है कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अलग अलग राज्य में अलग-अलग समस्याएं हैं। मैं कोशिश करूंगा कि सभी समस्याओं को दूर कर सकूं। 




खड़गे ने कहा कि देश को एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस ने बहुत बलिदान किया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा चुनावी राजनीति के लिए नहीं कर रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता अभियान पर मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं जब राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन के आऊंगा तो इस पर जवाब दूंगा।