Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
05-Jun-2025 03:06 PM
By FIRST BIHAR
Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में एक निजी समारोह में बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पिनाकी मिश्रा से शादी कर ली है।
यह विवाह 3 मई को हुआ, हालांकि अब तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शादी की वायरल तस्वीरों में महुआ और पिनाकी एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर महुआ ने हल्के गुलाबी और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी।
महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में की थी। साल 2010 में वे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से जुड़ीं और 2019 में पहली बार कृष्णानगर से लोकसभा सांसद चुनी गईं। 2024 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। महुआ अपने तेज़ भाषणों और स्पष्ट विचारों के लिए जानी जाती हैं।
वहीं, पिनाकी मिश्रा का जन्म 1959 में हुआ था। वे 1996 में पहली बार सांसद चुने गए और फिर 2009 से 2019 तक बीजेडी के सांसद रहे। उन्होंने अपने पहले चुनाव में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री ब्रज किशोर त्रिपाठी को हराया था। पिनाकी एक अनुभवी वकील और राजनेता हैं, और वे कई उच्च स्तरीय संसदीय समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं।