Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
13-Jun-2025 07:37 AM
By First Bihar
Mahagathbandhan seat sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में जुटे विपक्षी महागठबंधन (इंडिया अलायंस) ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है। गुरुवार को पटना स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास (2, पोलो रोड) पर आयोजित महागठबंधन की चौथी समन्वय समिति की बैठक में सीट शेयरिंग के फार्मूले पर आम सहमति बनी। बैठक में तय किया गया कि सीटों का बंटवारा 2020 के विधानसभा चुनाव के आधार पर ही किया जाएगा। हालांकि, कुछ सीटों पर फेरबदल की संभावना जताई गई है, विशेष रूप से उन सीटों पर, जहां उम्मीदवार 15,000 से अधिक वोटों से हारे थे। इन पर पार्टी सिंबल या प्रत्याशी बदलने का फैसला भी लिया गया है।
महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सभी घटक दलों से कहा है कि वे उन सीटों की सूची जल्द उपलब्ध कराएं, जिन पर वे चुनाव लड़ना चाहते हैं। साथ ही, संभावित उम्मीदवारों का भी विवरण समिति को सौंपने का निर्देश दिया गया है। बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने सीटों के बंटवारे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कुछ सीटों पर वीआईपी की दावेदारी को दोहराया। इस पर तेजस्वी यादव ने सभी दलों से डेटा साझा करने को कहा ताकि अगले चरण में स्पष्टता के साथ फैसला लिया जा सके।
करीब तीन घंटे चली इस अहम बैठक में घटक दलों के बीच सामूहिक कार्यक्रमों को लेकर भी योजना बनाई गई। तय किया गया कि पंचायत, प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक साझा जनसंपर्क कार्यक्रम, आंदोलन और जनसभा आयोजित की जाएंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई 2025 को मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी आंदोलन में महागठबंधन के सभी दल एक साथ हिस्सा लेंगे। यह एकजुटता विपक्षी ताकतों के बीच समन्वय को और मज़बूत करेगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने कुछ घटक दलों द्वारा सार्वजनिक रूप से सीटों की दावेदारी जताए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन में भ्रम पैदा होता है और बातचीत की गरिमा टूटती है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी निर्णय समन्वय समिति के माध्यम से ही लिए जाएं। सूत्रों के अनुसार, अगली बैठक में साझा कार्यक्रमों की तारीखों और सीटों के अंतिम बंटवारे पर निर्णय हो सकता है। माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक महागठबंधन सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान कर सकता है।