बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह ‘मुख्यमंत्री नीतीश नहीं तो निशांत चाहिए.. दूसरा मंजूर नहीं..’, पटना में महिलाओं ने शुरु किया सत्याग्रह BPSC News : बिहार में अफसर बनने का तरीका बदल गया! BPSC ने लागू किया नया सिस्टम; जानिए अब आपको क्या करना होगा प्रभास की ‘FAUZI’ पर सख्ती… ट्रेलर से पहले लीक पर मेकर्स का बड़ा एक्शन अलर्ट, शेयर किया तो होगी कार्रवाई
16-Jan-2024 10:23 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन और एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और एनडीए के नेता दावा कर रहे हैं कि उनके यहां किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है और जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। उधर विपक्षी खेमे में सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है, हालांकि मकर संक्रांति के मौके पर आरजेडी नेताओं ने जिस तरह के बयान दिए उससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच सुलझ गया है।
दरअसल, बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारों को लेकर फिलहाल इंडी गठबंधन में गहमागहमी है। सभी दल अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं हैं। जेडीयू का स्पष्ट कहना है कि 17 से कम सीटों पर वह मानने वाली नहीं है। वहीं कांग्रेस 12 और वामदल पांच सीटों पर दावा ठोक रहे हैं हालांकि इन सबके बीच लालू की पार्टी आरजेडी चुप्पी साधे हुए है और अपने पत्ते नहीं खोल रही है हालांकि राबड़ी आवास पर आयोजित मकर संक्रांति भोज के दौरान आरजेडी ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग का पेंच सुलझने के संकेत दिए हैं।
सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हो सकता है कि बिहार में सीटों का बंटवारा हो गया हो और किसी को इसकी जानकारी नहीं हो। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप इसकी चिंता मत कीजिए। वहीं तेजस्वी की पार्टी के ही वरिष्ठ विधायक भाई बीरेंद्र ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं। आरजेडी एमएलए ने कहा कि सभी दल चाहते हैं कि अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ें, मांगना काम है, हर दल के लोग मांगते हैं। मांगने से नहीं मिलता है। शीर्ष नेतृत्व तय कर चुके हैं। गुप्त रूप से रखा गया है। इस सवाल पर कि क्या सीट बंटवारा हो गया है? इस पर उन्होंने कहा कि एकदम सब तय हो गया है।