ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें

Mahagathbandhan CM face: क्या तेजस्वी बनेंगे महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट? आज की मीटिंग पर टिकी निगाहें!

Mahagathbandhan CM face: बिहार चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है, और आज की बैठक में तय हो सकता है कि महागठबंधन का सीएम चेहरा कौन होगा।

04-May-2025 09:29 AM

By First Bihar

 Mahagathbandhan CM face: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच आज महागठबंधन की एक अहम बैठक पटना के दीघा-आशियाना रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हो रही है। यह महागठबंधन की तीसरी बैठक है, जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अंतिम सहमति बन सकती है।

 

तीसरी बैठक, लेकिन पहली निर्णायक?

महागठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को राजद कार्यालय में और दूसरी 24 अप्रैल को कांग्रेस के सदाकत आश्रम में हुई थी। दोनों बैठकों में चुनावी रणनीति पर मंथन तो हुआ, लेकिन सीएम फेस को लेकर एक राय नहीं बन सकी थी। कांग्रेस अब तक स्पष्ट संकेत दे चुकी है कि वह चुनाव बाद ही मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला करना चाहती है, जबकि राजद तेजस्वी यादव को पहले से ही फ्रंटफुट पर रख रही है।


बैठक में शामिल होंगे सभी घटक दल

आज की बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, सीपीआई, सीपीआई (एमएल) और सीपीएम जैसे सभी छह घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और वाम दलों के विधायक तथा जिलाध्यक्ष भी भाग लेंगे। यह बैठक महागठबंधन को चुनाव से पहले मजबूत समन्वय देने के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


मुद्दों और सीटों पर भी होगी चर्चा

मीटिंग में चुनावी घोषणापत्र, ज्वलंत मुद्दों और सीट बंटवारे पर भी चर्चा संभव है। साथ ही, तालमेल बेहतर बनाने के लिए उप-समितियों के गठन और संयुक्त प्रचार अभियान की रूपरेखा पर मंथन होगा।


मुकेश सहनी ने साधा चिराग पासवान पर निशाना

इससे पहले मोतिहारी में एक सम्मेलन के दौरान वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एलजेपी नेता चिराग पासवान को घेरते हुए कहा कि जातीय जनगणना पर चुप्पी उनके पिता रामविलास पासवान की विरासत के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि बीजेपी के साथ दोबारा जाने से पहले चिराग को पुराना अनुभव याद रखना चाहिए।