मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस ‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांस बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटल बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई राह नहीं… डीजीपी विनय कुमार का बड़ा ऐलान: 13 फॉरेंसिक लैब चालू, DNA जांच का भी विशेष इंतजाम
06-Apr-2024 04:14 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष रखने के लिए जेडीयू ने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की लंबी चौड़ी टीम तैनात कर दी है। पार्टी में पहले से ही प्रवक्ताओं की भारी भरकम टीम थी। अब उसमें 14 नेताओं को और जोड़ दिया गया है। पार्टी ने चार नये प्रवक्ताओं और 10 मीडिया पैनलिस्ट भी बनाये हैं जो चुनाव के दौरान अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगे।
जेडीयू के प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, प्रवक्ताओं की टीम में चार नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें डा. निहोरा प्रसाद यादव, अरविंद निषाद, धीरज कुशवाहा और परिमल कुमार को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा ही 10 मीडिया पैनलिस्ट भी बनाये गये हैं।
जेडीयू ने इम्तियाज अहमद अंसारी, श्वेता विश्वास, मनोरंजन गिरी, कमल नोपानी, ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रतिभा सिंह, हुलेश मांझी, अजीत पटेल, पूजा एन. शर्मा, पल्लवी पटेल, मधुरेंद्र पांडेय, मोहित प्रकाश और तहसीन नदीम को मीडिया पैनलिस्ट बनाया है।
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष रखने के लिए नये प्रवक्ताओं को टीम में शामिल किया गया है। नीरज कुमार ने दावा किया कि बिहार में एनडीए की भारी लहर चल रही है। लेकिन विपक्षी गठबंधन जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिशों में है। जेडीयू के नेता राजद और उसकी सहयोगी पार्टियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे। जनता को बताया जायेगा कि बिहार में फिर से जंगलराज लाने के लिए किस तरह से भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।


