Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल
12-Jun-2024 03:57 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को पहला बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू को अलविदा कह दिया है। जेडीयू से इस्तीफा देने के बाद अब वह आरजेडी में शामिल हो गए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अजीत सिंह अपने भाई सुधाकर सिंह की सीट से आरजेडी के टिकट पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं।
दरअसल, बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पूर्वमंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह अब सांसद बन गए हैं। सुधाकर सिंह ने रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहते लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब जब वह सांसद निर्वाचित हो गए हैं तो उन्हें रामगढ़ की विधायकी से इस्तीफा देना होगा और इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। जिसको देखते हुए आरजेडी ने अपनी रणनीति तय कर ली है।
आरजेडी ने सांसद सुधाकर सिंह के भाई अजीत सिंह लोकसभा चुनाव के दौरान ही आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। लेकिन अब एक बार फिर उनकी घर वापसी हो गई है। अजीत सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है और लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी अजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है।
फिर से आरजेडी में वापसी के बाद अजीत सिंह ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करता आया हूं और दावा करता हूं कि रामगढ़ से चुनाव जीतकर दिखाउंगा। पार्टी ने जिस किसी को टिकट दिया, उसके लिए मैंने प्रचार किया है। रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी जो भी फैसला लेगी मुझे मान्य होगा।
