अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Feb-2024 02:52 PM
By First Bihar
PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लोजपा (रामविलास) ने 11 लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है।
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के 11 पदाधिकारियों को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। सभी लोकसभा प्रभारियों को जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से संपर्क कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा गया है। लोजपा (रामविलास) ने 11 लोकसभा प्रभारी की लि्स्ट जारी कर दी है।
हाजीपुर के लोकसभा चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार सिंह बनाये गये हैं। वही जमुई अमरनाथ सिंह उर्फ अमर कुशवाहा, खगड़िया-सुरेश भगत, समस्तीपुर-मिथिलेश निषाद,वैशाली-राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, नवादा-अभय कुमार सिंह, गोपालगंज-परशुराम पासवान, सीतामढ़ी-डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, वाल्मीकि नगर-सुरेंद्र विवेक, बेगूसराय-इंदू कश्यप और जहानाबाद-रामाश्रय शर्मा उर्फ पुनदेव शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।
