हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
08-May-2021 06:58 AM
PATNA: कोरोना की भीषण महामारी के बीच क्षेत्र के लोगों को छोड कर लापता हुई बिहार की एक सांसद को ढ़ूढ़ निकालिये. पता कीजिये कि MP कहां हैं. पांच हजार का इनाम आपके हवाले हो जायेगा. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी की एक सांसद को खोज निकालने के लिए अब लोगों ने यही तरीका निकाला है.
वैशाली की सांसद को ढूढ़ने के लिए इनाम
5 हजार के इनाम का ये एलान बिहार के वैशाली संसदीय क्षेत्र की सांसद वीणा देवी के लिए रखा गया है.उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे भीषण महामारी में त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन सांसद एक भी दिन क्षेत्र में नजर नहीं आयी हैं. सांसद वीणा देवी कहां हैं ये क्षेत्र के लोगों को पता ही नहीं है. लोग कह रहे हैं कि सांसद से फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.
RJD नेता ने रखा इनाम
इस बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता केदार प्रसाद यादव ने सांसद वीणा देवी को खोज निकालने पर 5 हजार रूपये का इनाम देने का एलान किया है. केदार प्रसाद यादव ने कहा कि उनकी सांसद वीणा देवी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन उनके गांव औऱ आस पास के बहुत सारे लोगों ने आकर बताया कि MP साहिबा कहीं मिल ही नहीं रही हैं. जबकि 2019 में वीणा देवी ये भरोसा दिलाकर वोट लेकर गयीं थी कि डबल इंजन की सरकार बनेगी औऱ क्षेत्र की सारी समस्या दूर हो जायेगी. लोगों ने जब बहुत पूछताछ की तो उन्होंने अपनी जेब से पांच हजार रूपये खर्च करने का फैसला लिया है.
केदार प्रसाद यादव ने कहा कि वे इस शख्स को तत्काल पांच हजार रूपया देंगे जो सांसद वीणा देवी को उनके संसदीय क्षेत्र में ला देगा. उन्होंने कहा कि वैसे भी 2019 में वीणा देवी ने कहा था कि वे वैशाली की बेटी औऱ बहू हैं. अगर बेटी-बहू घऱ से गायब हो जाये तो चिंता होती है. इसलिए पांच हजार का इनाम रखा है. उनकी क्षमता इतना ही इनाम देने की है. इसलिए 5 हजार का ही इनाम रखा है.
वीणा देवी की तलाश करने वालों को पांच हजार का इनाम देने का पोस्टर भी क्षेत्र में लगाया गया है. वहीं मीडिया ने सांसद से उनका पक्ष जाना. सांसद वीणा देवी ने कहा कि वे लोगों की मदद कर रही हैं. जो भी लोग उन्हें फोन कर मदद मांग रहे हैं वे उनकी हरसंभव मदद कर रही हैं. वीणा देवी ने कहा कि पिछली दफे वे खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गयीं थीं. इस दफे जितना संभव हो रहा है उतना क्षेत्र के लोगों के लिए कर रही हैं.