ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल

Home / politics / लोजपा का जेडीयू में हो गया विलय, विधानसभा में विलय को मिली मंजूरी,...

लोजपा का जेडीयू में हो गया विलय, विधानसभा में विलय को मिली मंजूरी, चिराग के एकमात्र विधायक ने पाला बदला

06-Apr-2021 07:23 PM

PATNA: चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी का विलय नीतीश की जनता दल यूनाइटेड में हो गया है. हैरान मत होइये, बात बिहार विधानसभा की हो रही है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में लोजपा के जेडीयू में विलय को मंजूरी दे दी है. लोजपा के इकलौते विधायक के पाला बदलने से ये घटनाक्रम हुआ है.


news image


राजकुमार सिंह ने पलटी मारी
पिछले विधानसभा चुनाव में बेगूसराय के मटिहानी से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते राज कुमार सिंह ने पलटी मार ली है. राजकुमार सिंह ने आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा कि वे विधानसभा में अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में करना चाहते हैं. चूंकि राज कुमार सिंह अपनी पार्टी के इकलौते विधायक हैं, इसलिए इसमें कोई अड़चन नहीं आयी.


विधानसभा अध्यक्ष ने एक ही दिन में लोजपा के जेडीयू मे विलय को मंजूरी दे दी. इसके बाद राजकुमार सिंह विधानसभा में जेडीयू के विधायक बन गये हैं. गौरतलब है कि इससे पहले जेडीयू ने बसपा के इकलौते विधायक जमा खान को भी अपने पाले में मिला लिया था. जमा खान के पाला बदलने से विधानसभा में बसपा का जेडीयू में विलय हो गया था.


पहले से ही संपर्क में थे राजकुमार सिंह
दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजकुमार सिंह जेडीयू के संपर्क में थे. वे जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी से लगातार मिल रहे थे. नीतीश कुमार से भी मिल आये थे. हालांकि मीडिया जब भी ये पूछती कि जेडीयू में कब शामिल होंगे, वे सवाल को टाल जा रहे थे.  राज कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी को वोट दिया था. पार्टी लाइन से अलग जा कर उन्होंने जेडीयू का समर्थन किया था. इसके बाद लोजपा ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाये.


विधायक का मासूम कारण
बेगूसराय के मटिहानी से विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के चुनाव में पार्टी की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं आया था. लेकिन चूंकि स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव में पार्टी ने उन्हें बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा का समर्थन करने को कहा था. इसलिए उपाध्यक्ष के चुनाव में उन्होंने जेडीयू को वोट दे दिया. राज कुमार सिंह कह रहे हैं कि इसके लिए उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. इससे वे आहत हुए औऱ इसलिए पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया.


जेडीयू से हो गयी है डीलिंग
जानकार सूत्रों की मानें तो राज कुमार सिंह की जेडीयू से डीलिंग हो गयी है. उन्हें मंत्री का दर्जा देने का ऑफर दिया गया है. हालांकि इससे पहले हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के समय भी उनके जेडीयू में जाने की चर्चा थी. लेकिन तब मंत्री पद को लेकर बात नहीं बनने के कारण मामला टल गया था.