ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / politics / लालू यादव की सेहत को लेकर तेजस्वी ने दी जानकारी, घबराने वाली बात...

लालू यादव की सेहत को लेकर तेजस्वी ने दी जानकारी, घबराने वाली बात नहीं.. अब सुधार हो रहा है

07-Jul-2022 08:56 PM

PATNA : बुधवार की रात पटना से दिल्ली पहुंचे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में इलाज कराते 24 घंटे पूरे होने को हैं। लालू यादव की तबीयत को लेकर कोई मेडिकल बुलेटिन तो जारी नहीं किया गया लेकिन उनके छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता की सेहत को लेकर अब से थोड़ी देर पहले जानकारी साझा की है। तेजस्वी यादव ने बताया है कि लालू यादव की तबीयत पहले से बेहतर है और उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लालू यादव के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। तेजस्वी ने किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से बचने के लिए कहा है। अब से थोड़ी देर पहले तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा... हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। धन्यवाद


इसके पहले ही आज दिन भर तरह तरह की खबरें सामने आती रहीं। राबड़ी देवी के उस बयान को लेकर भी खूब सुर्खियां रही जिसमें बॉडी लॉक होने की बात कही गई थी। लालू यादव की आज दिल्ली एम्स की डॉक्टरों ने कई मेडिकल जांच भी कराई है, हालांकि उनकी रिपोर्ट के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तेजस्वी यादव के बड़े भाई आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने भी आज शाम कहा था कि आरजेडी सुप्रीमो की तबीयत में सुधार हो रहा है और अब तेजस्वी यादव ने भ्रम की स्थिति को दूर करते हुए समर्थकों के लिए सीधा संदेश दिया है कि लालू यादव को लेकर किसी भी तरह की भ्रामक खबर से परेशान नहीं होना है, क्योंकि लालू यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है।