ब्रेकिंग न्यूज़

गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत

Home / politics / लालू के समधी चंद्रिका राय को भी कोरोना, PMCH उपाधीक्षक समेत 4 डॉक्टर...

लालू के समधी चंद्रिका राय को भी कोरोना, PMCH उपाधीक्षक समेत 4 डॉक्टर भी पॉजिटिव

31-Jul-2020 07:42 AM

PATNA : कोरोना जांच में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के लिए भले ही राहत भरी खबर आई हो लेकिन उनके समधी चंद्रिका राय को कोरोना हो गया है। चंद्रिका राय के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है और इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय की तबीयत बिगड़ने के बाद उनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


चंद्रिका राय के अलावे पटना के हाई प्रोफाइल जोन में जो नए लोग कोरोना की चपेट में आए हैं उनमें पीएमसीएच के उपाधीक्षक भी शामिल हैं। पीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार के समेत पीएमसीएच के 4 डॉक्टर और छह मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। सर्जरी विभाग के हेड की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक टेक्नीशियन और सीनियर नर्स भी संक्रमित पाए गए हैं। 


उधर आईजीआईएमएस में भी कोरोना के नए केस मिले हैं। आईजीआईएमएस के 2 डॉक्टर और 21 मेडिकल स्टाफ को कोरोना हो गया है। इसके अलावे पटना के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। मसौढ़ी और धनरूआ में 22 पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि खगौल में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।