‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल
02-Feb-2021 12:01 PM
By Aryan Anand
PATNA : हफ्ते भर तक पटना में रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है और अपने पिता का हाल जानने के लिए तेजस्वी यादव एक बार फिर दिल्ली के लिए निकल गए हैं.
दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से बिहार का काम रुका हुआ है. लेकिन ये चोर दरवाजे से आई सरकार जनता का कब सोचती है. इन्हें तो बस अपनी कुर्सी बचानी है.
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी कोई रणनीति तैयार नहीं हुई. हमारी पार्टी के सीनियर लीडर श्याम रजक और अब्दुल बारी सिद्धकी वहां गए हुए हैं. वहां जाकर वे लोग समीक्षा कर रहे हैं. उनके पटना लौटने के बाद ही पार्टी कोई प्लान तैयार करेगी.
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कुछ दिन पहले अपने बीमार पिता को छोड़कर मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे थे. तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन ने किसान आंदोलन के समर्थन में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाई थी.