EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
07-Jul-2022 06:35 AM
DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज अब दिल्ली एम्स में चल रहा है। लालू यादव बुधवार की शाम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। एयर एंबुलेंस के जरिए वह दिल्ली पहुंचे और उसके बाद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे एम्स ले जाया गया। एम्स में उन्हें एडमिट करा दिया गया है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। एम्स के वे डॉक्टर लालू यादव की मेडिकल हिस्ट्री को जानते हैं, वह उनके इलाज का हिस्सा बने हैं। हालांकि आर्थो से जुड़े डॉक्टरों को टीम में रखा गया है। लालू यादव के दाहिने कंधे में फ्रैक्चर है।
इसके पहले पटना के पारस अस्पताल में लालू यादव का इलाज चल रहा था। लालू यादव को सोमवार की सुबह पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तब उन्हें बेचैनी की शिकायत थी और दर्द की वजह से लालू परेशान थे। पटना पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दो दिन में लालू की तबीयत तो काफी कंट्रोल किया, लेकिन इसके बाद लालू परिवार ने यह तय किया कि उनका इलाज आगे दिल्ली एम्स में कराया जाए। दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज लंबे अरसे तक के चला है, यही वजह रही कि उनकी मेडिकल हिस्ट्री को जाने वाले डॉक्टरों की निगरानी में इलाज कराने का फैसला लिया गया। आज लालू यादव के कई मेडिकल टेस्ट कराए जाएंगे। एयर एंबुलेंस के जरिए लालू यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती दिल्ली पहुंची और फिर दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स में भी तो वही अपने पिता को लेकर आईं।
लालू यादव जब पटना के पारस हॉस्पिटल मैं एडमिट थे, तब उनका हाल जानने के लिए नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने भी कहा था कि लालू यादव को बेहतर इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शाम तकरीबन 3 बजे राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राज श्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। बाद में एयर एंबुलेंस से लालू यादव को दिल्ली ले जाया गया। लालू यादव को रात के तकरीबन 9:30 बजे दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है।