Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
14-Jun-2025 12:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: हाल में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने अपना 78वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। आरजेडी लालू के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मना रही थी। इस दौरान लालू प्रसाद ने तलवार से 78 किलो का केट काटा था हालांकि जन्मदिन के जश्न में लालू प्रसाद मर्यादा को भूल गए और बाबा साहेब का घोर अपमान कर दिया। अब एनडीए और बीजेपी नेता इसको लेकर लालू को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल, 11 जून को लालू प्रसाद का जन्मदिन था। लालू फैमिली के साथ साथ आरजेडी ने लालू के जन्मदिन को खास बनाने के लिए हर वह काम किया जो जरूरी था। लालू प्रसाद राजा-महाराजा की तरह राबड़ी आवास में सिंहासन लगाकर बैठे थे और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी हैसियत के मुताबिक गिफ्ट लेकर लालू के दरबार में हाजिरी लगाते रहे। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने विरोधियों को बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा दे दिया।
लालू प्रसाद राबड़ी आवास में कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठे थे, तभी पार्टी का एक नेता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर लालू के दरबार में पहुंचा। बाबा साहेब की तस्वीर लालू के पैरों के पास रखी गई थी। लालू प्रसाद ने अपना पैर हटाना तक मुनासिब नहीं समझा और मर्यादा को भूल गए। जाने-अनजाने में उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब का घोर अपमान कर दिया। जन्मदिन के तीन दिन बीत जाने के बाद अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “लालू प्रसाद जी और उनके परिवार का अहंकारी आचरण तो सब जानते हैं। मगर अहंकार में चूर होकर लालू जी पूज्य बाबा साहब अंबेडकर का ऐसा अपमान करेंगे? शर्मनाक। शर्म करो लालू परिवार!” बीजेपी के अलावा बीजेपी नेता और एनडीए के कई नेताओं ने इसको लेकर लालू प्रसाद पर हमला बोला है और कहा है कि लालू का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।