ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही हैं? लालू का सीएम नीतीश से तीखा सवाल

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने बिहार और राजधानी पटना में बढ़ी अपराध की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। लालू ने एक्स पर पोस्ट कर सीएम नीतीश से पूछा है कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है?

10-Jun-2025 09:45 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। दूसरे जिलों की कौन कहे, पटना में अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहा है। बढ़ते अपराध की घटनाओं पर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने सवाल उठाया है। लालू ने सरकार और मुख्यमंत्री से तीखे सवाल पूछे हैं।


लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखे, “नीतीश बतावें कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते है कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आँकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई है? 65,000 लोगों की हत्याएं हुई है 65,000! नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी, कभी भी नहीं रही”।


बता दें कि बिहार समेत राजधानी पटना में अपराधी सरेआम हत्या की वारदातों को आंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले जहां पटना से सटे धनरूआ में दारोगा और उसके बेटे के साथ भतीजे को भूमि विवाद में गोली मार दी गई थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अगले ही दिन बदमाशों ने पटनासिटी के आलमगंज में मां-बेटी की की जान ले ली। बदमाशों ने घर में घुसकर तीन लोगों को गोली मार दिया था। लगातार हो रही वारदातों के बाद सवाल उठने लाजमी है।