ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: लालू यादव के नामांकन करते ही तेजस्वी की चली तीखी जुबान, कहा-“ हमारी जीत...”

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.नामांकन के बाद तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आए और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. कहा...

23-Jun-2025 12:41 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। 


नामांकन के बाद तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आए और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा, "यह सिर्फ नामांकन नहीं है, यह हमारी विचारधारा की जीत का संकेत है। पार्टी एकजुट है और कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आने वाले चुनाव में हमारी जीत तय है।" तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि "जनता अब जुमलों में नहीं आने वाली है। बिहार ने बदलाव का मन बना लिया है, और राजद एक बार फिर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। नीतीश कुमार ने पेंशन नहीं, टेंशन दिया है बिहार को।"


इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कहा कि लालू यादव का अनुभव और सोच पार्टी को मजबूती देगा। उन्होंने कहा, "लालू जी सिर्फ हमारे नेता नहीं हैं, वे गरीबों की आवाज़ हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छुएगी।" राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 'लालू यादव ज़िंदाबाद' और 'तेजस्वी यादव आगे बढ़ो' जैसे नारों से कार्यालय गूंज उठा। नेता, पदाधिकारी और समर्थक पूरे जोश में नजर आए।


राजद की ओर से बताया गया है कि अध्यक्ष पद का औपचारिक ऐलान 5 जुलाई को किया जाएगा। हालांकि, किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, इसलिए यह तय माना जा रहा है कि लालू यादव एक बार फिर निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। लालू यादव के नामांकन ने एक ओर जहां पार्टी को संगठित करने का संकेत दिया है, वहीं तेजस्वी और राबड़ी की मुखरता यह दर्शाती है कि राजद पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।