Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
11-Aug-2023 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाने पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने नीतीश तेजस्वी की सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हुई बहस में शामिल होने के बाद पटना पहुंचे चिराग पासवान ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला।
चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश विशेष राज्य के दर्जे के लिए गंभीर नहीं हैं। कई बार नीति आयोग की बैठक हुई लेकिन प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत विरोध की वजह से नीतीश कुमार बैठक में नहीं गए। वहां एक औपचारिक मंच था, जहां नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की आप मांग कर सकते थे। आजादी के 75 साल बाद भी अगर किसी राज्य को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़े तो यह उस राज्य के नेतृत्व की गलत नीतियों को दर्शाता है। बिहार में 33 साल से इन लोगों की सरकार थी। इन लोगों ने क्या किया जो आज भी बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करनी पड़ रही है।
वहीं सीएम नीतीश के द्वारा एजेंट वाले दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतिबिंब था। भले मुख्यमंत्री अपने आप को दिलासा देने के लिए किसी का एजेंट बता दें लेकिन वह जानते हैं कि उनकी गलत नीतियों की वजह से जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। वहीं राहुल गांधी के फ्लाइंग किस वाले मामले पर चिराग ने कहा कि लोकसभा की मर्यादा होती है और उचित आचरण सदन के पटल पर होना बहुत जरूरी है।