BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन
03-Sep-2024 10:15 AM
By First Bihar
PATNA: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद सोमवार की देर शाम सिंगापुर से पटना लौट आए। लालू पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ सिंगापुर हेल्थ चेकअप के लिए गए थे। पटना पहुंचते ही लालू ने जातिगत गणना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि केंद्र की सरकार को जातिगत गणना कराने के लिए मजबूर कर देंगे।
दरअसल, दरअसल, बिहार में जातिगत गणना कराए जाने के बाद अब इसकी मांग पूरे देश में उठ रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है और पूरे देश में जातिगत गणना कराने की मांग कर रहा है। सरकार के सहयोगी दल देशभर में जातीय गणना के पक्ष में हैं हालांकि इसपर केंद्र सरकार की तरफ से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
हालांकि जेडीयू, लोजपा(रामविलास), हम के अलावा अब आरएसएस ने भी देशभर में जातिगत गणना की वकालत की है। संघ का मानना है कि इसका उद्देश्य राजनीतिक या चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं होना चाहिए। आरएसएस ने यह भी कहा है कि एससी/एसटी के उप वर्गीकरण की दिशा में कोई भी कदम संबंधित समुदायों की सहमति के बिना नहीं उठाया जाना चाहिए।
इसी बीच अब लालू प्रसाद ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला है। लालू ने एक्स पर लिखा, “इन RSS/BJP वाला का कान पकड़, दंड बैठक करा इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे। इनका क्या औक़ात है जो ये जातिगत जनगणना नहीं करायेंगे? इनको इतना मजबूर करेंगे कि इन्हें जातिगत जनगणना करना ही पड़ेगा। दलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीब का एकता दिखाने का समय अब आ चुका है”।