ब्रेकिंग न्यूज़

टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

Home / politics / लालू की बहू राजश्री पहली बार पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया, दुल्हन की...

लालू की बहू राजश्री पहली बार पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया, दुल्हन की तरह सज रहा गांव

22-Sep-2022 08:10 AM

GOPALGANJ : छोटी बहू के कदम लालू परिवार के लिए शुभ साबित हुए हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की। तेजस्वी यादव ने बीते साल शादी की थी, इसके बाद उनके लिए सब कुछ बढ़िया हो रहा है। लालू यादव को पहले जेल से बाहर आए, उसके बाद उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ और तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष से बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिप्टी सीएम बन गए। आरजेडी विपक्ष से सत्ताधारी पार्टी बन गई। अब जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के लालू यादव की छोटी बहू राजेश्वरी यादव पहली बार अपने पुश्तैनी गांव यानी ससुराल पहुंचने वाली हैं।



news image

खबर यह है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ अपने गांव फुलवरिया पहुंचने वाले हैं। 24 सितंबर को तेजस्वी और राजश्री के फुलवरिया आने का कार्यक्रम है। इसके लिए अभी से ही फुलवरिया में तैयारियां शुरू है। गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। गोपालगंज के डीएम और एसपी दोनों गांव का दौरा कर चुके हैं और प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मरसिया देवी रेफरल हॉस्पिटल को भी नए सिरे से रंग रोगन कराया गया है।





आपको बता दें, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की शादी को दस महीने हो गए। तब से लेकर अब तक वे अपने गांव नहीं गए हैं। शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार गांव जा रहे हैं। पूरे गांव के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।