ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान

Home / politics / लालू के पटना पहुंचते ही शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजने की मांग...

लालू के पटना पहुंचते ही शहाबुद्दीन की पत्नी को राज्यसभा भेजने की मांग तेज..

26-May-2022 09:13 AM

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने के साथ ही राजधानी पटना सहित सिवान में हिना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग उनके समर्थकों ने एक कर दिया है. आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से पटना बुधवार की शाम पहुंच गए जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव राज्यसभा के होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे. 


अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आने के साथ ही राज्यसभा के 1 सीट के लिए हिना साहब को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग सिवान सहित पटना में राजद के समर्थकों ने पोस्टर लगाकर कर दी है. हिना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग सिवान से राजद के जो कार्य करता है. आपको बता दें कि राज्यसभा के उम्मीदवारों के तौर पर हिना साहब की उम्मीदवारी को लेकर सिवान के राजद विधायकों ने पहले से ही मांग राज्य सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पार्टी की बैठक में एक कर चुके हैं. हालांकि अब तक हिना साहब के नाम को लेकर कोई चर्चा राजद के अंदर होते हुए नहीं दिख रही है. हिना साहब के समर्थकों ने अब सार्वजनिक तौर पर पोस्टर लगाकर हिना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग लालू प्रसाद यादव से की है.


आपको बता दें कि राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब शहाबुद्दीन के जेल जाने के बाद से ही राजद के लिए लगातार काम कर रही है. लोकसभा के चुनाव में हिना साहब लड़ चुकी हैं. लेकिन जीत हासिल नहीं हुई है. अब शहाबुद्दीन के मौत के बाद सिवान के राजद कार्यकर्ता और पार्टी के 2 विधायकों ने हीना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग पहले ही करते आ रहे हैं. अब पटना सहित सिवान के कई जगहों पर पोस्टर लगाकर शहाबुद्दीन के समर्थकों ने हिना साहब को राज्यसभा भेजे जाने की मांग करते हुए लिखा है कि हिना साहब को राज्यसभा में भेजा जाए. मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा था मेरे एक ही नेता लालू यादव हैं दूसरा कोई नहीं. शहाबुद्दीन की राजद के प्रति वफादारी को देखते हुए राजद को भी अब हिना साहब को राज्यसभा भेजकर अपना वादा निभाना होगा.


आपको बता दें कि विधानसभा के चुनाव में भी हिना साहब ने खूब पसीने बहाए थे. यही वजह है कि सिवान से जीते राजद के कई विधायकों ने पार्टी फोरम में खुलकर शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को राजसभा भेजने की मांग पुरे जोरो से उठाते आ रहे हैं. जिसमें सिवान सदर के विधायक अवध बिहारी चौधरी के साथ कई विधायक हैं जो लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि हिना साहब को राज्यसभा भेजा जाए.


सिवान के रघुनाथपुर के विधायक हरिशंकर यादव ने तो पार्टी के अंदर बगावत करते हुए हीना साहब को राजसभा भेजने की मांग पहले ही कर दिया है. विधायक हरिशंकर यादव ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर लालू प्रसाद यादव हिना साहब को राज्यसभा नहीं भेजेंगे तो वह पार्टी के खिलाफ जाकर हिना की उम्मीदवारी के लिए मेहनत करेंगे.