BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद
10-Jun-2021 11:35 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : सिवान जिले में लालू यादव की मजबूत सियासी पकड़ के पीछे कहीं न कहीं पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की बड़ी भूमिका मानी जाती थी। शहाबुद्दीन अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन लालू यादव का जन्मदिन आज सिवान में उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया है। लालू के जन्मदिन के मौके पर आरजेडी के विधायक के अवध बिहारी चौधरी ने अपने कार्यालय पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर आरजेडी के दूसरे नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन पर केक काटते हुए आरजेडी के नेताओं ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर सासाराम से आरजेडी के विधायक राजेश कुमार गुप्ता भी सिवान पहुंचे थे। एमएलए राजेश गुप्ता ने बताया कि इस बार लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर है और हम लोग बहुत खुश हैं। जोश के साथ इस जन्मदिन को मना रहे हैं,हम ईश्वर से कामना करते हैं कि लालू प्रसाद यादव बिल्कुल अच्छे तरीके से स्वस्थ हो जाएं।
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर राजद विधायक ने अपने आवास पर गरीब और बच्चों को खाना खिलाया। बता दें कि लगभग सैकड़ों की संख्या में आए हुए गरीब और बच्चे खाना खाए और बिल्कुल कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा गया।