ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी को बताया पलायनवादी, पहलगाम हमले पर लालू की लाडली ने खूब सुनाया

Bihar Politics: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रवादी नहीं बल्कि पलायनवादी बताया है.

29-Apr-2025 12:07 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 बेकसूर लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है तो वहीं इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है।


रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “मोदी जी राष्ट्रवादी नहीं पलायनवादी हैं .. मोदी जी के खुद के राष्ट्रवादी होने के तमाम दावे, पहलगाम हमले पर हुई सर्वदलीय बैठक से अनुपस्थित रहने से , बड़े आतंकी हमले में गंवाई गयी दर्जनों जानों के बावजूद कश्मीर - पहलगाम नहीं जाने से , सुरक्षा - व्यवस्था में हुई बड़ी चूक की जिम्मेदारी नहीं लेने से और अपने कार्यकाल में आतंकी हमलों में हुई बढ़ोत्तरी पर देशहित में उठने वाले सवालों की अनदेखी व् उन पर मौन साध लेने से , खोखले साबित होते हैं”।


उन्होंने आगे लिखा, “जिम्मेदारी लेने से बचना और भागना ही मोदी जी का इतिहास रहा है , अपने मुख्यमंत्रित्व काल में हुए गुजरात नरसंहार की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे , अपने अव्यावहारिक निर्णय नोटबंदी से फ़ैली अराजकता व् अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे , अपने नजदीकियों के द्वारा फरेब कर देश की बैंकों का पैसा हड़प देश से फरार होने के मामलों की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे , पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे , देश की सीमा के अंदर चीनी घुसपैठ - अतिक्रमण की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे”।


अंत में रोहिणी ने लिखा, “देश के किसानों की वाजिब मांगों - समस्याओं को सुनने - समाधान निकालने से बचते रहे , देश में बेलगाम हो चुकी महँगाई की जिम्मेदारी लेने से बचते रहे, बेरोजगारी की समस्या के विकराल रूप धारण करने की जिम्मेदारी से बचते रहे , कोरोना काल में सरकार की कुव्यवस्था की वजह से हुईं लाखों मौतों की जिम्मेदारी से बचते रहे .. सूची ( लिस्ट ) अंतहीन है , सवाल अनेक हैं , सबों का जिक्र करने से भी मोदी जी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, मोदी जी न तो किसी की जिम्मेदारी लेंगे और ना ही किसी का जवाब देंगे क्यूँकि मोदी जी राष्ट्रवादी नहीं पलायनवादी हैं”।