खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Apr-2022 02:17 PM
PATNA : चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी केस में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद से ही लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने लालू को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। चिराग पासवान ने कहा है कि हम सभी लालू यादव की सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं।
चिराग ने यह भी कहा कि आने वाले वक्त में हम सभी एक साथ मिलकर रहेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि चारा घोटाला मामले में जिस तरह लंबी सुनवाई चली जिस तरह अलग-अलग फैसले आए लेकिन इस सबके बावजूद मौजूदा दौर में लालू यादव की बढ़ी हुई उम्र और खराब सेहत बेहद चिंता की बात है। लालू यादव को जमानत मिली है तो यह न्यायपालिका का काम है और हमें इस बात की खुशी है कि आरजेडी सुप्रीमो अपने परिवार के बीच लौटेंगे।
उधर वीआईपी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि लालू यादव को जमानत मिलना बेहद खुशी की बात है मुकेश सहनी ने कहा है कि सच परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। आरजेडी सुप्रीमो का वापस आना ना केवल उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए खुशी की बात है बल्कि इससे सामाजिक न्याय की लड़ाई और ज्यादा मजबूत होगी। मुकेश सहनी ने भी कहा है कि वे आज शाम राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे। इतना ही नहीं वीआईपी के नेता ने कहा है कि लालू यादव के बाहर आने से उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।