ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / politics / लालू के स्वास्थ्य को लेकर सुशील मोदी ने सरकार से की मांग, बेहतर...

लालू के स्वास्थ्य को लेकर सुशील मोदी ने सरकार से की मांग, बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करे राज्य सरकार

05-Jul-2022 08:39 PM

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत को लेकर राजसभा सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी काफी चिंतित हैं। सुशील मोदी ने लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को लालू के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।


बता दें कि राबड़ी आवास में गिरने के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी टूट गयी थी और पैर और कमर में भी चोटें आई थी। ऊपर से किडनी की बीमारी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से लालू प्रसाद अलग ग्रस्त हैं। तबीयत खराब होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। 


इस दौरान लालू की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे गंभीर हालत में दिख रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग उनके सेहत की जानकारी ले रहे हैं और भगवान से उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के छोटे बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की।


बातचीत के दौरान उन्होंने लालू के सेहत की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वही राजसभा सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी लालू यादव के स्वस्थ्य होने की कामना की। सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को लालू के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए। 


सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक होकर घर लौटें। राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।'